BUTIBORI NEWS Archives - AAMCHI BUTIBORI NEWS https://www.aamchibutiborinews.online/category/butibori-news/ AAMCHI BUTIBORI NEWS Sat, 10 Oct 2026 07:51:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.3 https://www.aamchibutiborinews.online/wp-content/uploads/2026/10/cropped-cropped-ab-news-logo-32x32.jpg BUTIBORI NEWS Archives - AAMCHI BUTIBORI NEWS https://www.aamchibutiborinews.online/category/butibori-news/ 32 32 बुटीबोरी में सिलाई के पैसे मांगने पर गटोई कारीगर की हत्या; चरमकार सेवा संघ ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग https://www.aamchibutiborinews.online/2026/10/10/artisan-murdered-in-butibori-after-asking-for-tailoring-charges-charmkar-seva-sangh-demands-strict-action-against-the-accused/ https://www.aamchibutiborinews.online/2026/10/10/artisan-murdered-in-butibori-after-asking-for-tailoring-charges-charmkar-seva-sangh-demands-strict-action-against-the-accused/#respond Sat, 10 Oct 2026 07:50:58 +0000 https://www.aamchibutiborinews.online/?p=37 ​बुटीबोरी (नागपुर):बुटीबोरी में मेहनत के पैसे मांगने जैसी मामूली बात पर एक गटोई (चप्पल सिलाई व मरम्मत करने वाले) कारीगर पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में ‘चरमकार सेवा संघ महाराष्ट्र राज्य’ (शाखा बुटीबोरी एवं टाकळघाट क्षेत्र) ने पुलिस प्रशासन और […]

The post बुटीबोरी में सिलाई के पैसे मांगने पर गटोई कारीगर की हत्या; चरमकार सेवा संघ ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग appeared first on AAMCHI BUTIBORI NEWS.

]]>

​बुटीबोरी (नागपुर):
बुटीबोरी में मेहनत के पैसे मांगने जैसी मामूली बात पर एक गटोई (चप्पल सिलाई व मरम्मत करने वाले) कारीगर पर लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में ‘चरमकार सेवा संघ महाराष्ट्र राज्य’ (शाखा बुटीबोरी एवं टाकळघाट क्षेत्र) ने पुलिस प्रशासन और नगर परिषद को ज्ञापन सौंपकर घटना की कड़ी निंदा की है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ३ अक्टूबर २०२६ को बुटीबोरी निवासी गटोई कारीगर श्री जयसिंह राजेराम भैस्वार (उम्र ५९ वर्ष) ने स्थानीय निवासी दीपक पवार की चप्पल सिलकर दी थी। जब उन्होंने सिलाई के पैसे मांगे, तो आरोपी दीपक पवार ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड (पैरनी) से भैस्वार पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भैस्वार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान ४ अक्टूबर २०२६ को उनकी मृत्यु हो गई।
​इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करते हुए चरमकार सेवा संघ के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी (बुटीबोरी) और नगर परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने, मामले में ऐट्रोसिटी एक्ट जोड़ने, केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने तथा पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की पुरजोर मांग की गई है।

The post बुटीबोरी में सिलाई के पैसे मांगने पर गटोई कारीगर की हत्या; चरमकार सेवा संघ ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग appeared first on AAMCHI BUTIBORI NEWS.

]]>
https://www.aamchibutiborinews.online/2026/10/10/artisan-murdered-in-butibori-after-asking-for-tailoring-charges-charmkar-seva-sangh-demands-strict-action-against-the-accused/feed/ 0 37