बुटीबोरी में हजरत लोधी शाह बाबा का उर्स धूमधाम से संपन्न, उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Uncategorized

बुटीबोरी:

क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हजरत लोधी शाह बाबा का छह-माही उर्स आज बड़े ही धूमधाम, अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा के आस्ताने पर मत्था टेकने और दुआ मांगने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

उर्स के पावन मौके पर बाबा की मजार पर पारंपरिक रूप से चादर पोशी, संदल शरीफ और मिलाद का आयोजन किया गया। पूरे परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देश व क्षेत्र में शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की विशेष दुआएं मांगीं।

उर्स के दौरान श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (लंगर) का विशेष प्रबंध किया गया था। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। श्रद्धालुओं ने अनुशासित तरीके से दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *