बुटीबोरी, 27 नवंबर 2026: बुटीबोरी से करीब 10 किलोमीटर दूर बोरखेड़ी टोल गेट पार करने के बाद बामणी पुलिया से पहले एक कंटेनर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ने से वह सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चेन्नई से गुरुग्राम की ओर कंटेनर में सामान लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक HR 55 AK 5959 अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के दौरान सड़क पर वाहन चालकों को मार्ग बताने के लिए लगाए गए दिशा-सूचक साइन बोर्ड के बीच वाले लोहे के खंभे को भी ट्रक की जोरदार टक्कर लगी, जिससे खंभा दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, हादसे के कारण ट्रक और सड़क पर लगे दिशा-सूचक बोर्ड को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।



