Friday, 30 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ईरा इंटरनेशनल स्कूल एवं नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियानडॉ. रमन चौधरी बने आमगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएंबुटीबोरी–उमरेड बायपास पर भारी स्टील रोल की शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; कुछ देर यातायात प्रभावितबुटीबोरीत चर्चेला उधाण! नागपूर पदवीधर मतदारसंघात काँग्रेसचे अभिजीत वंजारी ३,२७१ मतांनी विजयीनागरिकों से पानी बचाने की अपील, तो प्रशासन भी रख रहा जल संरक्षण का ध्यान!बुटीबोरी पुलिस की कार्रवाई: उमरेड बायपास पर 6 पशुओं से भरा वाहन पकड़ाबुटीबोरीत महिंद्राचा १५ हजार कोटींचा महाप्रकल्प; ८०० एकर जमिनीचा ताबाबुटीबोरी में नए बोरवेल की खुदाई पर प्रतिबंध! नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर जारी किया सूचना फलक
BUTIBORI NEWS

डॉ. रमन चौधरी बने आमगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं

Aamchibutibori_admin
29 Oct 202676 वाचने

संवाददाता | बुटीबोरी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. रमन चौधरी को गोंदिया जिले के अंतर्गत आमगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से बुटीबोरी और गोंदिया क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस नई जिम्मेदारी के लिए डॉ. चौधरी को लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

डॉ. चौधरी की सामाजिक गतिविधियों तथा कांग्रेस संगठन का जनाधार बढ़ाने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में तथा पूर्व मंत्री सुनील केदार और सांसद श्यामकुमार बर्वे के मार्गदर्शन में उन्हें आमगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।

नियुक्ति के बाद सुधीर देवतळे, राजू गावंडे, बालू सवाने, विगेश तागडे, रजत वरघने, आकाश नंदनवार, मंगेश टोहकार एवं मेंढे सर ने डॉ. रमन चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर समर्थकों ने डॉ. चौधरी के प्रति विश्वास जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व से आमगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

डॉ. रमन चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित बातम्या