Saturday, 17 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
बुटीबोरी में गरबा की धूम: ‘मराठा लायन्स गरबा’ में शामिल हुईं ‘तारक मेहता’ फेम माधवी भिड़े (‘भिड़े मैडम’)सुकळी की महारानी का भव्य आगमन: सुकळी बेलदार एमआईडीसी में मां जगदंबा उत्सव मंडल ने की स्थापना, 18 साल से जारी है परंपराटेंभरी येथील दुर्गा चौकात आज भव्य जागरणाचे आयोजन; सचिन दादा, मयुरी खंडारे व तेजस्विनी खोडतकर यांची उपस्थिती!बुटीबोरी सार्वजनिन बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी का 12वां वर्ष: 14 अक्टूबर को हुई घटस्थापना, 21 अक्टूबर को वितरित होगा महाप्रसादबुटीबोरी एमआयडीसीमध्ये पांढऱ्या पाण्याचा प्रश्न आणि स्क्रॅप-कचऱ्याला आग लावण्याचा प्रकार चर्चेतराईसोनी यूथ टेड टॉक्स स्पर्धा: इरा इंटरनेशनल स्कूल की भार्गवी मुरुडिया ने हासिल किया दूसरा स्थानमराठा लायन्स रास गरबा २०२६चा दुर्गा माता मंदिर मैदानात भव्य उत्सव; प्रथम पारितोषिक ६१ हजार रुपये!बुटीबोरी: केडीके इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बॉल बैडमिंटन में लहराया परचम
BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी में गरबा की धूम: ‘मराठा लायन्स गरबा’ में शामिल हुईं ‘तारक मेहता’ फेम माधवी भिड़े (‘भिड़े मैडम’)

Aamchibutibori_admin
17 Oct 20262 वाचने

​बुटीबोरी:
​बुटीबोरी के दुर्गामाता मैदान में आयोजित भव्य ‘मराठा लायन्स गरबा’ उत्सव में उस वक्त उत्साह और भी बढ़ गया जब टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मशहूर अभिनेत्री माधवी भिड़े (सोनलिका जोशी) यानी ‘भिड़े मैडम’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुटीबोरी पहुंचीं।
​जैसे ही ‘भिड़े मैडम’ ने दुर्गामाता मैदान में कदम रखा, उन्हें देखने और मिलने के लिए गरबा प्रेमियों और उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस खास मौके पर आयोजकों और शहरवासियों की तरफ से उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
​’मराठा लायन्स गरबा’ के इस पावन और रंगारंग आयोजन में ‘भिड़े मैडम’ की मौजूदगी ने बुटीबोरीकरों का उत्साह दोगुना कर दिया है। मैदान पर मौजूद हर शख्स इस पल को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आया।

संबंधित बातम्या