Friday, 30 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ईरा इंटरनेशनल स्कूल एवं नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियानडॉ. रमन चौधरी बने आमगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएंबुटीबोरी–उमरेड बायपास पर भारी स्टील रोल की शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; कुछ देर यातायात प्रभावितबुटीबोरीत चर्चेला उधाण! नागपूर पदवीधर मतदारसंघात काँग्रेसचे अभिजीत वंजारी ३,२७१ मतांनी विजयीनागरिकों से पानी बचाने की अपील, तो प्रशासन भी रख रहा जल संरक्षण का ध्यान!बुटीबोरी पुलिस की कार्रवाई: उमरेड बायपास पर 6 पशुओं से भरा वाहन पकड़ाबुटीबोरीत महिंद्राचा १५ हजार कोटींचा महाप्रकल्प; ८०० एकर जमिनीचा ताबाबुटीबोरी में नए बोरवेल की खुदाई पर प्रतिबंध! नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर जारी किया सूचना फलक
BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी–उमरेड बायपास पर भारी स्टील रोल की शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; कुछ देर यातायात प्रभावित

Aamchibutibori_admin
29 Oct 2026100 वाचने

बुटीबोरी, 29 अक्टूबर 2026: बुटीबोरी–उमरेड बायपास मार्ग पर तुलसी सुट्टी के आगे रुक्मिणी टाउनशिप के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तकनीकी खराबी के कारण एक ट्रेलर से दूसरे ट्रेलर पर भारी-भरकम स्टील रोल क्रेन और हाइड्रा की मदद से शिफ्ट किए गए। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आने से सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इतने भारी स्टील रोल को एक वाहन से दूसरे वाहन पर स्थानांतरित करते समय बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय बेहद जरूरी हैं। ऐसे कार्य के दौरान थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए संबंधित विभागों को मामले का संज्ञान लेकर सुरक्षा इंतजामों की जांच करनी चाहिए। साथ ही, भविष्य में इस तरह के कार्यों के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए उचित व्यवस्था की जानी चाहिए।

संबंधित बातम्या