Friday, 30 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ईरा इंटरनेशनल स्कूल एवं नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियानडॉ. रमन चौधरी बने आमगांव विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी, समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएंबुटीबोरी–उमरेड बायपास पर भारी स्टील रोल की शिफ्टिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल; कुछ देर यातायात प्रभावितबुटीबोरीत चर्चेला उधाण! नागपूर पदवीधर मतदारसंघात काँग्रेसचे अभिजीत वंजारी ३,२७१ मतांनी विजयीनागरिकों से पानी बचाने की अपील, तो प्रशासन भी रख रहा जल संरक्षण का ध्यान!बुटीबोरी पुलिस की कार्रवाई: उमरेड बायपास पर 6 पशुओं से भरा वाहन पकड़ाबुटीबोरीत महिंद्राचा १५ हजार कोटींचा महाप्रकल्प; ८०० एकर जमिनीचा ताबाबुटीबोरी में नए बोरवेल की खुदाई पर प्रतिबंध! नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर जारी किया सूचना फलक
BUTIBORI NEWS

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ईरा इंटरनेशनल स्कूल एवं नगर परिषद ने चलाया स्वच्छता अभियान

Aamchibutibori_admin
30 Oct 202658 वाचने

बुटीबोरी। स्वच्छ एवं सुंदर बुटीबोरी के निर्माण के उद्देश्य से आज ईरा इंटरनेशनल स्कूल एवं नगर परिषद, बुटीबोरी के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्कूल परिसर सहित मुख्य मार्ग पर साफ-सफाई की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे कचरा सड़क पर या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, बल्कि नगर परिषद की घंटागाड़ी में ही डालें, ताकि शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखा जा सके।

इस स्वच्छता अभियान में कर्मयोगी फाउंडेशन के सदस्य, ईरा इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी तथा नगर परिषद के नगरसेवक और कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम में बुटीबोरी के नगराध्यक्ष सुमित मेंढे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता का संदेश देते हुए नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बुटीबोरी का निर्माण संभव है।

स्वच्छ बुटीबोरी, सुंदर बुटीबोरी!

 

संबंधित बातम्या