Friday, 6 November 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
धनतेरस पर बुटीबोरी के मुख्य बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, छोटे व्यापारियों के चेहरे खिले!बुटीबोरी में कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजनबुटीबोरी में 28 CCTV कैमरे बंद, तत्काल शुरू करने की मांगबुटीबोरीतील रस्त्याच्या कामाबाबत खासदार श्यामकुमार बर्वे यांना निवेदनबुटीबोरी की दो बेटियों का महाराष्ट्र अंडर-19 बालिका हॉकी टीम में चयनबुटीबोरीत प्रधानमंत्री आवास योजनेअंतर्गत लाभार्थ्यांना मंजुरी आदेशांचे वितरणदिवाळीपूर्वीच दिव्यांग बांधवांना मिळाली आनंदाची भेट! सनी चव्हाण यांच्या पाठपुराव्याला यशशिस्त, संघटन आणि राष्ट्रभक्तीचा संगम! बुटीबोरीत संघाचा विजयादशमी उत्सव थाटात साजरा
BUTIBORI NEWS

धनतेरस पर बुटीबोरी के मुख्य बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, छोटे व्यापारियों के चेहरे खिले!

Aamchibutibori_admin
06 Nov 202669 वाचने

बुटीबोरी : धनतेरस के पावन अवसर पर बुटीबोरी शहर के मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार के चलते पूरे बाजार में रौनक छाई रही और दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही।

बुटीबोरी एक प्रमुख औद्योगिक शहर के रूप में जाना जाता है। धनतेरस के अवसर पर यहां के मुख्य बाजार में नए और छोटे-बड़े व्यापारियों ने अपनी दुकानें सजाई थीं। बाजार में मां लक्ष्मी की मूर्तियां, मिट्टी के दीपक, आकर्षक लाइटिंग, पूजा सामग्री और सजावट की विभिन्न वस्तुओं की खरीदारी करते हुए लोग नजर आए।

इसके साथ ही मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। लोगों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर उत्साह के साथ खरीदारी की और दीपावली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी रौनक से स्थानीय एवं छोटे व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। धनतेरस के इस अवसर पर बुटीबोरी की मुख्य बाजारपेठ पूरी तरह उत्सवमय नजर आई।

संबंधित बातम्या