रुई खैरी में 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

BUTIBORI NEWS

खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिला शव बूटीबोरी पुलिस थाना क्षेत्र के रुई खैरी गांव में 22 वर्षीय युवक का शव खेत की मेड़ पर पेड़ से लटका मिला. मृतक का नाम आदित्य बंडू लोखंडे (22 वर्ष, रुई खैरी) है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, आदित्य एक कंपनी में काम करता था. घटना से एक रात पहले खाना खाने के बाद वह घर के बाहर बैठा था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. अगले दिन सुबह गांव के पास छोटी बोरी क्षेत्र में मनू पटले रुईकर के खेत की मेड़ पर गोधनी के पेड़ से उसका शव लटका मिला.

सूचना मिलने पर नागरिकों ने आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए नागपुर के शासकीय अस्पताल भेज दिया. बूटीबोरी पुलिस में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *