आगामी त्योहारों के मद्देनज़र बुटीबोरी पुलिस का रूट मार्च; मुख्य चौक में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल

BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी | दिनांक : 11 अक्टूबर 2026

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आज, 11 अक्टूबर 2026 को बुटीबोरी पुलिस स्टेशन की ओर से रूट मार्च निकाला गया तथा दंगा नियंत्रण योजना के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की गई।

इस दौरान बुटीबोरी शहर की प्रमुख सड़कों पर पुलिस ने रूट मार्च किया। वहीं, बुटीबोरी के मुख्य चौक में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने, पुलिस की तैयारियों का जायजा लेने और त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना था।

इस दौरान पुलिस की सतर्कता, अनुशासन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी प्रदर्शित की गई। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा पुलिस को सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *