Tuesday, 13 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
बुटीबोरी: केडीके इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बॉल बैडमिंटन में लहराया परचमबुटीबोरी की सिडको कॉलोनी में हुई दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठाजय माँ बोरीवाली मंदिरात नवरात्रोत्सवाचा उत्साह; बुटीबोरीत भाविकांची दर्शनासाठी मोठी गर्दीआगामी त्योहारों के मद्देनज़र बुटीबोरी पुलिस का रूट मार्च; मुख्य चौक में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिलरुई खैरी में 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्याबुटीबोरी में सिलाई के पैसे मांगने पर गटोई कारीगर की हत्या; चरमकार सेवा संघ ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांगइरा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता यू-17 जिला हॉकी खिताब, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाईबुटीबोरी में हजरत लोधी शाह बाबा का उर्स धूमधाम से संपन्न, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
SPORTS

बुटीबोरी: केडीके इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बॉल बैडमिंटन में लहराया परचम

Aamchibutibori_admin
13 Oct 202661 वाचने

बुटीबोरी: मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टीम वर्क के दम पर केडीके इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की है। काटोल स्थित नबीरा महाविद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय बॉल बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में बुटीबोरी के केडीके इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-17 (17 वर्ष से कम) लड़कियों की टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मैदान पर प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देते हुए छात्राओं ने अपने शानदार खेल, चपलता और सटीक रणनीति से यह खिताब अपने नाम किया।

विजेता टीम के खिलाड़ी: इस विजयी टीम में तन्वी नरनवरे, पंखुड़ी वांदीले, रुही सांभारे, चंचल पवार, जिज्ञासा पांडे, प्रत्युषा मानकर, अद्विका गिरी, अर्चिता साहू और लक्ष्मी यादव शामिल थीं।

छात्राओं की इस उपलब्धि के पीछे खेल शिक्षिका प्रविणा वैद्य का कुशल मार्गदर्शन और खिलाड़ियों का निरंतर अभ्यास रहा। स्कूल की प्राचार्या तबस्सुम बख्श ने सभी विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित बातम्या