Tuesday, 13 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
बुटीबोरी: केडीके इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने बॉल बैडमिंटन में लहराया परचमबुटीबोरी की सिडको कॉलोनी में हुई दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठाजय माँ बोरीवाली मंदिरात नवरात्रोत्सवाचा उत्साह; बुटीबोरीत भाविकांची दर्शनासाठी मोठी गर्दीआगामी त्योहारों के मद्देनज़र बुटीबोरी पुलिस का रूट मार्च; मुख्य चौक में दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिलरुई खैरी में 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्याबुटीबोरी में सिलाई के पैसे मांगने पर गटोई कारीगर की हत्या; चरमकार सेवा संघ ने की आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांगइरा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता यू-17 जिला हॉकी खिताब, संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाईबुटीबोरी में हजरत लोधी शाह बाबा का उर्स धूमधाम से संपन्न, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी की सिडको कॉलोनी में हुई दुर्गा माता की प्राण प्रतिष्ठा

Aamchibutibori_admin
13 Oct 202667 वाचने

बुटीबोरी: भक्तिमय माहौल, आकर्षक रोशनी और ‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच बुटीबोरी की सिडको कॉलोनी के भव्य मैदान में श्री दुर्गा माता की विधिवत स्थापना की गई। रविवार को विभिन्न सार्वजनिक मंडलों में घटस्थापना के साथ नवरात्रिोत्सव का उत्साहपूर्वक शुभारंभ हुआ।

शाम करीब 9 बजे सिडको कॉलोनी के मैदान में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद दुर्गा माता की स्थापना की गई। इस अवसर पर आसपास के इलाकों से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटाई। शानदार सजावट और रोशनी से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है।

नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ भव्य रास-गरबे का भी आयोजन किया गया है। नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सिडको के रहवासियों के सहयोग से हर साल यह उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। समिति की ओर से आसपास के नागरिकों से इन सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ उठाने की अपील की गई है।

संबंधित बातम्या