बुटीबोरी सार्वजनिन बंगाली दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से इस वर्ष श्री श्री दुर्गा पूजा का 12वां महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धार्मिक माहौल में आयोजित किया जा रहा है। पूजा आयोजन की शुरुआत 14 अक्टूबर 2026 को घटस्थापना और देवी आवाह्न के साथ विधिवत संपन्न हुई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन का 12वां वर्ष है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं और समिति सदस्यों में खासा उत्साह है। पूरे उत्सव के दौरान माता रानी के दर्शन, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के समापन अवसर पर 21 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) को विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का आयोजन किया गया है। इसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण करने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।





