Wednesday, 28 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी पुलिस की कार्रवाई: उमरेड बायपास पर 6 पशुओं से भरा वाहन पकड़ा

Aamchibutibori_admin
28 Oct 202661 वाचने

बुटीबोरी, 27 अक्टूबर 2026: बुटीबोरी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत उमरेड बायपास रोड पर कोल्हार गांव के पास मंगलवार सुबह 6 पशुओं से भरा एक महिंद्रा वाहन पकड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक MH 14 H 2993 का पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान बुटीबोरी बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि वाहन में चोरी के पशु थे। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस मामले की आगे की जांच बुटीबोरी पुलिस कर रही है।

संबंधित बातम्या