उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका सपना शर्मा (सखी), दीप देहाती और बंटी बाबा के गीतों से सजी सांस्कृतिक संध्या
बुटिबोरी : भोजपुरी चौपाल मित्र मंडल की ओर से छठ पूजा के पावन पर्व के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर को वेणा नदी परिसर, एम.आई.डी.सी. रोड, बुटिबोरी में भव्य छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम 4 बजे शुरू हुए इस महोत्सव को श्रद्धालुओं और नागरिकों की ओर से भारी उत्साह के साथ प्रतिसाद मिला।
महोत्सव के मुख्य आकर्षण के रूप में उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका सपना शर्मा (सखी), भोजपुरी गायक दीप देहाती और बंटी बाबा ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। भोजपुरी गीत-संगीत के माध्यम से एक सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण हुआ और उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
भोजपुरी चौपाल मित्र मंडल के संरक्षक नरेंद्र सिंह गौतम व परमात्मानंद पांडे, अध्यक्ष संजय सिंह और उपाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के सचिव राजा राजपूत, सहसचिव के.एन. झा और कोषाध्यक्ष जे.के. पाल के साथ विजेंद्र यादव, योगेंद्र यादव, विपिन सिंह, शंभू पटवा, राकेश कुमार, एल.बी. सिंह, सुरेंद्र सिंह, एम.पी. सिंह, सुनील सिंह, रहिस खान, एस.आर. जेना, एन.पी. यादव, प्रहलाद त्रिपाठी, सत्येंद्र यादव (सत्या), शंकर प्रधान, अजय राजभर, पवन गायकवाड़, राजेश यादव, आर.के. पांडे, विकास यादव, अतुल सिंह, राजू सिंह, विनोद तिवारी, आलोक तिवारी, राजकुमार सिंह, जसवंत सिंह, विजय सिंह, जितेंद्र मिश्रा, संदीप तिवारी और आनंद यादव ने आयोजन में सहयोग किया। छठ पूजा के निमित्त आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से भोजपुरी समाज की सांस्कृतिक परंपरा, एकता और धार्मिक श्रद्धा के दर्शन हुए।



