Saturday, 14 November 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
अज्ञात वाहनाच्या धडकेत कामगाराचा जागीच मृत्यूटीजीपीसीईटी में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन143 किलो डोडा पाउडर किया जब्तअखेर प्रशासनाला जाग! बुटीबोरी एमआयडीसी मार्गावर डिव्हायडर उघडल्याने ‘रॉंग साईड’च्या त्रासातून नागरिकांची सुटकाभीमकुंड येथे वनराई बंधारानिर्मितीदिवाली के पावन अवसर पर बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार माँ दुर्गा काली की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौलशुभ दीपावलीच्या पावन पर्वावर ‘मराठा लायन्स’ परिवारातर्फे बुटीबोरीच्या प्रभाग क्र. ४ मध्ये छत्रपती संभाजी महाराज व भगवान बिरसा मुंडा यांना अभिवादनबालाजी कॉन्व्हेन्टचा स्तुत्य उपक्रम: ‘करा दान, मिळवा समाधान’ अंतर्गत बुटीबोरीकरांचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद!
BUTIBORI NEWS

टीजीपीसीईटी में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

Aamchibutibori_admin
13 Nov 202686 वाचने

बुटीबोरी। तुलसीरामजी गायकवाड़-पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (टीजीपीसीईटी) के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं सतत विकास लक्ष्यों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (NCITISDG-2026) का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से लगभग 350 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सम्मेलन का उद्घाटन आरआरएससी-सी, एनआरएससी/इसरो, नागपुर की वैज्ञानिक एवं अभियंता डॉ. साधना जैन के हाथों हुआ। उद्घाटन सत्र के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमानंद नाकटोडे, अनुसंधान एवं नवाचार निदेशक डॉ. प्रशांत कडू तथा सम्मेलन के संयोजक प्रो. अभय रेवतकर मंच पर उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रेमानंद नाकटोडे ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन विद्यार्थियों को नए विचारों, शोध और तकनीकी ज्ञान से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

अनुसंधान एवं नवाचार निदेशक डॉ. प्रशांत कडू ने सतत विकास में सूचना प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने एल नीनो (El Niño) के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सतत विकास से जुड़े शोध प्रकल्पों पर कार्य करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। वहीं, सम्मेलन के संयोजक प्रो. अभय रेवतकर ने सम्मेलन के उद्देश्यों तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के इसके प्रयासों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि डॉ. साधना जैन ने अपने संबोधन में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राप्ति में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन के दौरान आयोजित तकनीकी सत्रों की अध्यक्षता डॉ. निधि लाल और आकाश भिवगड़े ने की। सम्मेलन के दूसरे दिन शिशिर मेश्राम ने प्रतिभागियों को संबोधित किया तथा विषय से संबंधित महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

समापन समारोह के दौरान उत्कृष्ट शोधपत्र प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में शोध, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा नए विचारों को प्रोत्साहन मिला।

संबंधित बातम्या