Tuesday, 10 November 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
दिवाली के पावन अवसर पर बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार माँ दुर्गा काली की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौलशुभ दीपावलीच्या पावन पर्वावर ‘मराठा लायन्स’ परिवारातर्फे बुटीबोरीच्या प्रभाग क्र. ४ मध्ये छत्रपती संभाजी महाराज व भगवान बिरसा मुंडा यांना अभिवादनबालाजी कॉन्व्हेन्टचा स्तुत्य उपक्रम: ‘करा दान, मिळवा समाधान’ अंतर्गत बुटीबोरीकरांचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद!बुटीबोरी की जुनी वसाहत में कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग; दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा!बुटीबोरीत ‘जाणीव माणुसकीची’ उपक्रमातून गरजूंना कपड्यांचे वाटप; सामाजिक बांधिलकीचा अनोखा संदेश!पंचशील आचरणाने स्वतःचे जीवन घडवा : भदंत प्रज्ञानंदधनतेरस पर बुटीबोरी के मुख्य बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, छोटे व्यापारियों के चेहरे खिले!बुटीबोरी में कैंसर जांच एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन
BUTIBORI NEWS

दिवाली के पावन अवसर पर बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार माँ दुर्गा काली की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौल

Aamchibutibori_admin
10 Nov 202676 वाचने

बुटीबोरी : दिवाली के पावन पर्व पर बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार माँ दुर्गा काली की स्थापना की गई। 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ माँ दुर्गा काली की प्रतिमा स्थापित की गई।

इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। 9 नवंबर को आयोजित महाप्रसाद का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने आनंद लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं, 11 नवंबर 2026 को माँ दुर्गा काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तिभाव के साथ माँ को विदाई दी जाएगी।

बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।

संबंधित बातम्या