Tuesday, 17 November 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
अपघातात पतीचा मृत्यू, पत्नी गंभीर जखमीबुटीबोरी में राष्ट्रीय पत्रकार दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, पत्रकारों को पौधे देकर दी शुभकामनाएंबुटीबोरी में दर्दनाक हादसा: दस्तावेज़ों की गलती से परेशान डी.फार्मा छात्रा ने की आत्महत्याईमानदारी की मिसाल बने तंजील पठाण! लाखों का कीमती सामान मिला, फिर भी नहीं डगमगाया ईमान; PI निशांत मेश्राम के मार्गदर्शन में मालिक को लौटाया पर्सपतंग उडवायला गेलेला बालक परतला नाही! शेतात विजेच्या धक्क्याने १४ वर्षीय मुलाचा दुर्दैवी मृत्यू; बुटीबोरी पोलीस ठाण्या हद्दीतील घटनाबुटीबोरीत क्रांतीसूर्य बिरसा मुंडा यांच्या १५१ व्या जयंतीनिमित्त प्रभाग क्र. ४ मध्ये विविध उपक्रमांनी विनम्र अभिवादन!बुटिबोरी में भोजपुरी चौपाल मित्र मंडल की ओर से छठ पूजा महोत्सव उत्साह के साथ संपन्नप्रबोधनाची पर्वणी: १९ नोव्हेंबरला बुटीबोरीत रंगणार सत्यपाल महाराजांचे सुश्राव्य कीर्तन!
BUTIBORI NEWS

ईमानदारी की मिसाल बने तंजील पठाण! लाखों का कीमती सामान मिला, फिर भी नहीं डगमगाया ईमान; PI निशांत मेश्राम के मार्गदर्शन में मालिक को लौटाया पर्स

Aamchibutibori_admin
16 Nov 202692 वाचने

बुटीबोरी में तंजील पठाण की सराहनीय पहल, सोने के जेवर, आईफोन और नकदी से भरा पर्स सुरक्षित लौटाया

बुटीबोरी। दिनांक 16 नवंबर 2026 को बुटीबोरी के मुख्य मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 (NH-44) स्थित शनि मंदिर के पास तंजील पठाण को एक लेडीज पर्स लावारिस हालत में मिला। पर्स में 2 ग्राम सोने की अंगूठी, 20 ग्राम सोने का गले का हार, 1 ग्राम के सोने के मनके, करीब 1 लाख 25 हजार रुपये कीमत का आईफोन तथा 400 रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान मौजूद था।

पर्स मिलने के बाद तंजील पठाण ने अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए बिना किसी देरी के दोपहर करीब 1:30 बजे बुटीबोरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर उक्त पर्स पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (PI) निशांत मेश्राम को सौंप दिया।

PI निशांत मेश्राम के मार्गदर्शन में पुलिस ने पर्स में मौजूद मोबाइल फोन का सिम कार्ड निकालकर दूसरे मोबाइल में डाला। इसी दौरान उस नंबर पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि शनि मंदिर के पास उनकी बैग खो गई है और उसमें उनका मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। इसके बाद बुटीबोरी पुलिस ने तुरंत संबंधित व्यक्ति को पुलिस स्टेशन बुलाया।

जांच के दौरान पता चला कि पर्स के असली मालिक शोएब अहमद (उम्र 32 वर्ष), निवासी यवतमाल हैं। वे नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद यवतमाल लौट रहे थे। रास्ते में शनि मंदिर के पास उनकी MH-29 BC 3440 नंबर की गाड़ी पंचर हो गई। पंचर बनवाते समय पैसे निकालने के लिए उन्होंने बैग गाड़ी के ऊपर रख दी। इसी दौरान वे अनजाने में बैग वहीं भूलकर गाड़ी लेकर आगे निकल गए।

PI निशांत मेश्राम के मार्गदर्शन में तंजील पठाण ने पुलिस की उपस्थिति में बैग उसके असली मालिक शोएब अहमद को सुरक्षित वापस सौंप दी।

इस सराहनीय कार्य के लिए बुटीबोरी पुलिस स्टेशन में तंजील पठाण का पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया। PI निशांत मेश्राम के मार्गदर्शन में हुई इस पूरी कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

आज के दौर में जहां कीमती सामान मिलने पर कई लोग लालच में आ जाते हैं, वहीं तंजील पठाण ने कीमती सामान से भरा पर्स वापस लौटाकर ईमानदारी, इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उनके इस कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।

संबंधित बातम्या