Tuesday, 27 October 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
बुटीबोरीत महिंद्राचा १५ हजार कोटींचा महाप्रकल्प; ८०० एकर जमिनीचा ताबाबुटीबोरी में नए बोरवेल की खुदाई पर प्रतिबंध! नगर परिषद ने सोशल मीडिया पर जारी किया सूचना फलकबुटीबोरी में वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौतसिडको कॉलनीत दुर्गामातेचा भावपूर्ण निरोप; भक्तांच्या डोळ्यांत सुखाश्रू‘वर्धमान सैनिकी’च्या मुलींची चमकदार कामगिरीकोजागिरी पौर्णिमेचा चंद्र अन् भुलाबाईच्या गीतांचा गोडवा; विदर्भाची लोकपरंपरा आजही कायमयुवक की निर्मम हत्या , आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंकाबुटीबोरीतील गौतम सोसायटीत रस्ता व पथदिव्यांचा प्रश्न गंभीर; प्रशासनाचे दुर्लक्ष झाल्याने नागरिकांमधे रोष
BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी में वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Aamchibutibori_admin
27 Oct 202665 वाचने

इंडोरामा गेट नंबर 1 के पास हुआ हादसा; माया हॉस्पिटल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

बुटीबोरी : एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र के इंडोरामा गेट नंबर 1 के पास एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 62 वर्षीय योगेंद्र साहेब तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए माया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उपचार के दौरान 26 अक्टूबर 2026 को तड़के 2 बजकर 32 मिनट पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, योगेश साहेब तिवारी लगभग एक वर्ष पहले इंडोरामा कंपनी से सेवानिवृत्त हुए थे। वर्तमान में वे एमआईडीसी बुटीबोरी क्षेत्र में निजी काम कर रहे थे। 25 अक्टूबर को वे अपने दामाद रोहन चंद्रभान जाधव के साथ इंडोरामा गेट नंबर 1 के पास गए थे। पास की चाय की टपरी से चाय पीकर लौटते समय एमएच 40 सीएक्स 1264 नंबर के वाहन ने तिवारी को पीछे से टक्कर मार दी। शिकायत में यह बात दर्ज की गई है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल तिवारी को एंबुलेंस की मदद से माया हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार शुरू किया गया, लेकिन 26 अक्टूबर की तड़के उनकी मृत्यु हो गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, घायल का उपचार जारी होने के कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई जा सकी। इसके बाद 26 अक्टूबर को बुटीबोरी एमआईडीसी पुलिस थाने में शिकायत देकर संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल अरुण काशीनाथ जयसिंगपुरे कर रहे हैं।

संबंधित बातम्या