बुटीबोरी : दिवाली के पावन पर्व पर बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार माँ दुर्गा काली की स्थापना की गई। 8 नवंबर 2026 को लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ माँ दुर्गा काली की प्रतिमा स्थापित की गई।
इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। 9 नवंबर को आयोजित महाप्रसाद का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने आनंद लिया और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
वहीं, 11 नवंबर 2026 को माँ दुर्गा काली की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। भक्तिभाव के साथ माँ को विदाई दी जाएगी।
बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया।



