Saturday, 14 November 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
अज्ञात वाहनाच्या धडकेत कामगाराचा जागीच मृत्यूटीजीपीसीईटी में सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं सतत विकास पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन143 किलो डोडा पाउडर किया जब्तअखेर प्रशासनाला जाग! बुटीबोरी एमआयडीसी मार्गावर डिव्हायडर उघडल्याने ‘रॉंग साईड’च्या त्रासातून नागरिकांची सुटकाभीमकुंड येथे वनराई बंधारानिर्मितीदिवाली के पावन अवसर पर बुटीबोरी के वार्ड क्रमांक 7 में पहली बार माँ दुर्गा काली की स्थापना, भक्तों में उत्साह का माहौलशुभ दीपावलीच्या पावन पर्वावर ‘मराठा लायन्स’ परिवारातर्फे बुटीबोरीच्या प्रभाग क्र. ४ मध्ये छत्रपती संभाजी महाराज व भगवान बिरसा मुंडा यांना अभिवादनबालाजी कॉन्व्हेन्टचा स्तुत्य उपक्रम: ‘करा दान, मिळवा समाधान’ अंतर्गत बुटीबोरीकरांचा उत्स्फूर्त प्रतिसाद!
BUTIBORI NEWS

143 किलो डोडा पाउडर किया जब्त

Aamchibutibori_admin
13 Nov 202676 वाचने

अपराध : मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई.

बूटीबोरी (सं.). नागपुर ग्रामीण जिला पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई टीम और बोरी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 143 किलो 283 ग्राम डोडा पाउडर जब्त किया है. जब्त मादक पदार्थ की कीमत 28 लाख 65 हजार 520 रुपये बताई गई है. इस कार्रवाई में अन्य सामग्री सहित कुल 39 लाख 25 हजार 620 रुपये का माल जब्त किया गया है. उपविभागीय पुलिस अधिकारी मयंक माधव के मार्गदर्शन में 10 और 11 नवंबर 2026 को यह कार्रवाई की गई. गश्त के दौरान वर्धा-बूटीबोरी मार्ग पर हलदगांव बस स्टॉप के पास एक संदिग्ध महिंद्रा बोलेरो वाहन (क्रमांक आरजे-21-जीएफ-2642) दिखाई दिया. वाहन चालक महेंद्र झूमरराम खड़ाव (25), निवासी पालड़ी रणावता, तहसील भोपालगढ़, जिला जोधपुर (राजस्थान) की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान वाहन में अफीम के डोडे से तैयार 1 किलो 123 ग्राम डोडा पाउडर बरामद हुआ. इसकी कीमत 22,500 रुपये बताई गई है. पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ महिंद्रा बोलेरो वाहन सहित कुल 10 लाख 27 हजार 500 रुपये का माल जब्त किया. इस मामले में आरोपी के खिलाफ बोरी पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार किया गया.

संबंधित बातम्या