Tuesday, 17 November 2026AAMCHI BUTIBORI NEWS
AAMCHI BUTIBORI NEWS
BREAKING NEWS
अपघातात पतीचा मृत्यू, पत्नी गंभीर जखमीबुटीबोरी में राष्ट्रीय पत्रकार दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, पत्रकारों को पौधे देकर दी शुभकामनाएंबुटीबोरी में दर्दनाक हादसा: दस्तावेज़ों की गलती से परेशान डी.फार्मा छात्रा ने की आत्महत्याईमानदारी की मिसाल बने तंजील पठाण! लाखों का कीमती सामान मिला, फिर भी नहीं डगमगाया ईमान; PI निशांत मेश्राम के मार्गदर्शन में मालिक को लौटाया पर्सपतंग उडवायला गेलेला बालक परतला नाही! शेतात विजेच्या धक्क्याने १४ वर्षीय मुलाचा दुर्दैवी मृत्यू; बुटीबोरी पोलीस ठाण्या हद्दीतील घटनाबुटीबोरीत क्रांतीसूर्य बिरसा मुंडा यांच्या १५१ व्या जयंतीनिमित्त प्रभाग क्र. ४ मध्ये विविध उपक्रमांनी विनम्र अभिवादन!बुटिबोरी में भोजपुरी चौपाल मित्र मंडल की ओर से छठ पूजा महोत्सव उत्साह के साथ संपन्नप्रबोधनाची पर्वणी: १९ नोव्हेंबरला बुटीबोरीत रंगणार सत्यपाल महाराजांचे सुश्राव्य कीर्तन!
BUTIBORI NEWS

बुटीबोरी में दर्दनाक हादसा: दस्तावेज़ों की गलती से परेशान डी.फार्मा छात्रा ने की आत्महत्या

Aamchibutibori_admin
17 Nov 2026123 वाचने

बुटीबोरी (नागपुर): बुटीबोरी थाना क्षेत्र के मंगलदीप सोसायटी में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहाँ 19 वर्षीय डी.फार्मा छात्रा जाफरीन नुरआलम शेख ने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतका के भाई द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, जाफरीन के आधार कार्ड और स्कूल के लिविंग सर्टिफिकेट (एलसी) पर जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज थी। साथ ही, उसका जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) भी गुम हो गया था। कॉलेज में स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने और बैंक खाता खोलने के लिए सही दस्तावेजों की जरूरत थी, लेकिन इन्हें सुधारने में लग रहे समय और असमर्थता के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक तनाव में थी।
इसी मानसिक तनाव के चलते शनिवार (15 नवंबर 2026) की सुबह उसने घर के बेडरूम में सीलिंग फैन से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। बुटीबोरी पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जाँच शुरू कर दी है।

संबंधित बातम्या