बुटीबोरी, 16 नवंबर 2026। राष्ट्रीय पत्रकार दिवस के अवसर पर बुटीबोरी में राष्ट्रीय युवा पत्रकार संगठन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नवभारत के पत्रकार नासिर हुसेन, पुण्यनगरी के पत्रकार गौरव हजारी, आमची बुटीबोरी के चारुकेश कापसे, बुटीबोरी का तड़का के नागेश गिरे, अपना बुटीबोरी के राजेश पाठक तथा नागपुर मेट्रो के कुमुद फरकाडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रीय युवा पत्रकार संगठन की ओर से सभी उपस्थित पत्रकारों को एक-एक पौधा भेंट कर राष्ट्रीय पत्रकार दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल के माध्यम से संगठन ने पत्रकारिता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत सभी पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी एकता, भाईचारे और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।



