बुटीबोरी:
बुटीबोरी के दुर्गामाता मैदान में आयोजित भव्य ‘मराठा लायन्स गरबा’ उत्सव में उस वक्त उत्साह और भी बढ़ गया जब टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मशहूर अभिनेत्री माधवी भिड़े (सोनलिका जोशी) यानी ‘भिड़े मैडम’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुटीबोरी पहुंचीं।
जैसे ही ‘भिड़े मैडम’ ने दुर्गामाता मैदान में कदम रखा, उन्हें देखने और मिलने के लिए गरबा प्रेमियों और उनके चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस खास मौके पर आयोजकों और शहरवासियों की तरफ से उनका बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
’मराठा लायन्स गरबा’ के इस पावन और रंगारंग आयोजन में ‘भिड़े मैडम’ की मौजूदगी ने बुटीबोरीकरों का उत्साह दोगुना कर दिया है। मैदान पर मौजूद हर शख्स इस पल को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक नजर आया।
बुटीबोरी में गरबा की धूम: ‘मराठा लायन्स गरबा’ में शामिल हुईं ‘तारक मेहता’ फेम माधवी भिड़े (‘भिड़े मैडम’)





